राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से गुजरात और महाराष्ट्र के चार दिन के दौरे पर रहेंगी। वे आज राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इस अवसर पर एम्स राजकोट के पहले बैच के लगभग पचास विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।
बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मु नागपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी। इसके बाद वे नागपुर में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के विदाई समारोह में शामिल होंगी। 16 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।