दिल्ली में छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आईटीओ के पास यमुना घाट पर भी पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसेवा सदन में छठ पूजा समितियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस साल दिल्ली में मुनक नहर के किनारे 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट बनाया जा रहा है। यह घाट आउटर रिंग रोड से इंद्रलोक तक होगा। यहां दोनों तरफ सीढ़ियां और आने-जाने के लिए पक्की सड़क बनाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा करने में आसानी हो। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस भव्य घाट का उद्घाटन 12 नवंबर को सिंघलपुर गांव के पास एक कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। इस साल दिल्ली में छठ पूजा के लिए एक हजार चार सौ से अधिक घाट तैयार किए जा रहे हैं। जबकि पिछले साल एक हजार तीन सौ छब्बीस घाट बनाए गए थे। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को घाटों का नियमित निरीक्षण करने और कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं।
News On AIR | नवम्बर 11, 2026 7:27 पूर्वाह्न
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज हुईं