सितम्बर 21, 2026 1:22 अपराह्न

printer

जापान की ओर बढ़ रहा शक्तिशाली तूफान डुजुआन, भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी

जापान के कई हिस्सों में आज तेज बारिश और हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। तूफान डुजुआन जापान के पूर्वी प्रशांत तट के करीब पहुंच रहा है। इसके मद्देनजर कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
 
जापान मौसम विभाग के अनुसार, तूफान इज़ु द्वीप समूह के हाचिजो द्वीप से करीब एक सौ किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में था और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा था। इसके आज शाम से देर रात तक चिबा प्रान्त के बोसो प्रायद्वीप के पास से गुजरने का अनुमान है। तेज बारिश के कारण चिबा प्रान्त के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहां भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लेवल-4 अलर्ट जारी किया गया है।
 
तूफान के कारण परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कुछ राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं। वहीं, तोक्यो और पश्चिमी जापान के बीच बुलेट ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित होने की आशंका है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला