पोलैंड के गृह मंत्री मार्सिन किएरविंस्की ने आज कहा कि पुलिस ने ऐसे व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है, जिसने कथित तौर पर प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क पर हमले की धमकी दी थी और उन पर हमले की साजिश रच रहा था। मंत्री ने संदिग्ध की पहचान या कथित साज़िश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। यह गिरफ़्तारी तब हुई जब पोलैंड की पुलिस को प्रधानमंत्री टस्क और रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिश को निशाना बनाने की साज़िश की आशंका के बारे में जानकारी मिली।
इस हफ़्ते स्कूलों में चाकू मारने की कई घटनाओं के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर है। ये घटनाएँ यूक्रेन के लिए पश्चिमी देशों के समर्थन को कमज़ोर करने के मक़सद से रूस के ‘हाइब्रिड हमले’ की आशंका संबंधी बढ़ती चिंताओं के बीच हुई हैं।