उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज धनतेरस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कामना की कि भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली आए। उन्होंने सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि भगवान धनवंतरी की दिव्य कृपा सभी के जीवन को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से प्रकाशित करे। उन्होंने कामना की कि सभी घरों में आनंद और उत्साह की लौ हमेशा जलती रहे।