मई 30, 2026 8:55 अपराह्न | Mann Ki Baat

printer

‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी का प्रसारण कल सुबह 11 बजे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सवेरे 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 134वी कड़ी होगी।

कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी प्रादेशिक भाषाओं में भी कार्यक्रम प्रसारित करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला