भारत ने एशियाई खेलों में नौकायन के क्षेत्र में आज अपना पहला पदक जीता। जापान एशियाई खेलों में पुरुषों की स्किफ प्रतियोगिता में मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल ने रजत पदक जीता। नौ रेसों में फ्रांसिस और नोबल ने शानदार निरंतरता का प्रदर्शन करते हुए कुल 23 अंक अर्जित किए और एक रेस जीतकर रजत पदक अपने नाम किया।
कंपाउंड तीरंदाज गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने आज पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता। गणेश ने कांस्य पदक के प्लेऑफ में वियतनाम के कोंग डुक डांग को 149-144 से हराया।
स्क्वैश में, सेमीफाइनल में हांगकांग से 1-2 से हारने के बाद भारतीय महिला टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, सेपक टकरा में, पुरुषों के क्वाड्रेंट इवेंट में वियतनाम को 2-0 से हराकर भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचकर एक पदक पक्का कर लिया है।
भारत पदक तालिका में 63 पदकों के साथ 8वें स्थान पर है। जिसमें 10 स्वर्ण, 21 रजत और 31 कांस्य पदक शामिल हैं।