सितम्बर 5, 2026 6:57 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे समारोह को संबोधित भी करेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय का एसआरसीसी देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक है। यहां वाणिज्य, अर्थशास्त्र और प्रबंधन की पढ़ाई होती है।

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की स्थापना 1926 में उद्योगपति और समाजसेवी सर श्री राम ने की थी। पिछले सौ वर्षों में इस संस्थान ने कई विद्वानों, पेशेवरों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को तैयार किया है। शताब्दी समारोह शिक्षक दिवस के अवसर पर हो रहा है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ गया है।