अप्रैल 19, 2026 12:23 अपराह्न

printer

PM मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से की बात, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कल्याण से बातचीत की है और उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ली है।

श्री मोदी ने कहा कि कल्याण बेहद साहसी हैं और जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। श्री कल्‍याण को कल शाम एक शल्‍य चिकित्‍सा से गुजरना पड़ा। वे पिछले कुछ महीने से अस्‍वस्‍थ हैं।