प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते-सीईपीए पर लिखे एक लेख को साझा किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह लेख इस बात पर प्रकाश डालता है कि भारत-ओमान सीईपीए भारतीय निर्यातकों को बाजारों में विविधता लाने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने, किसानों के हितों की रक्षा करने और दोनों देशों के बीच साझा समृद्धि को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लेख इस बात पर बल देता है कि विकसित देशों के साथ व्यापार समझौते करने के सरकार के प्रयास प्रत्येक भारतीय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक हैं।