सितम्बर 25, 2026 11:50 पूर्वाह्न

printer

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, उन्हें समाज के वंचितों का उत्थानकर्ता बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान ही राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका अंत्योदय का दर्शन आज भी जनकल्याण और राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रेरणा देता है।
 
इस अवसर पर श्री मोदी ने सभी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने के संकल्प को दोहराने का आह्वान किया।