जून 21, 2026 9:04 पूर्वाह्न

printer

पीएम मोदी ने सीएम सुवेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर राज्य सरकार की पहलों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर राज्य में नई भारतीय जनता पार्टी सरकार की पहलों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल दिवस मनाने के सरकार के निर्णय की प्रशंसा की और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान का उल्‍लेख किया। श्री मोदी ने पिछले एक महीने में राज्य सरकार के उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे प्रगति से बेहद प्रसन्न हैं। राज्य सरकार की ताज़ा पहलों में बंगाल में आयुष्मान भारत का शुभारंभ, सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और अन्नपूर्णा योजना शामिल हैं।