भारत ने अमरीका के साथ जैवलिन टैंक-रोधी मिसाइल प्रणाली की खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह मिसाइल कंधे से दागी जाती है। दोनों देश भारत में इसके संयुक्त उत्पादन की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत में अमरीकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने कल कहा कि भारतीय सेना ने जैवलिन की खरीद के लिए प्रस्ताव और स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। दूतावास ने कहा कि अमरीका जैवलिन की खरीद के लिए भारतीय सेना के प्रस्ताव और स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर करने का स्वागत करता है। भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह समझौता भारतीय सेना के लिए अमरीकी समर्थन दर्शाता है।
News On AIR | अगस्त 29, 2026 8:15 पूर्वाह्न
भारत ने अमरीका से जेवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए