नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है, जबकि दो हजार से अधिक लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है।
बचाए गए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बंद सड़कों को साफ करने का काम भी तेजी से चल रहा है।
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि 320 भारतीय नागरिकों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय मूल के करीब 100 अन्य लोगों से भी संपर्क नहीं हो पाया है। नई दिल्ली में मीडिया से बातीचत में श्री जायसवाल ने बताया कि त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में कार्यरत 63 भारतीय नागरिकों को प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
श्री जायसवाल ने कहा कि चीन की ओर करीब 400 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और अपने परिवारों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। काठमांडू और बिजिंग स्थित भारतीय दूतावासों ने भी 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू की हैं।
नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर हैं 011-23088718, 011-23088719 और 011-23012113, व्हाट्सऐप नंबर है, 9968291988 ई-मेल है, situationroom@mea.gov.in
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबर हैं +977-9851316807, +977-9709107500 और +977-9810326117 बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास का नंबर है +86-18514284905