अगस्त 29, 2026 2:04 अपराह्न

views 444

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या 626 हुई, दो हजार से अधिक अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है, जबकि दो हजार से अधिक लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है। बचाए गए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बंद सड़कों को साफ करने का काम भी तेजी से चल रहा है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि 320 भारतीय नागरिकों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय मूल के करीब 100 अन्य लोगों से भी संपर्क नहीं हो पाया है। नई दिल्ली में मीडिया से बातीचत में...