प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एचपीवी वैक्सीन की एक करोड़ खुराकें देने के प्रयासों के लिए सभी हितधारकों की सराहना की है। इसमें पात्र महिलाओं के वार्षिक समूह के लगभग 87 प्रतिशत को कवर किया गया है। श्री मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह निवारक स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हर खुराक महिलाओं को सर्विइकल कैंसर से बचाने और उनके लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
News On AIR | नवम्बर 23, 2026 10:42 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने एचपीवी वैक्सीन की एक करोड़ खुराकें देने के प्रयासों के लिए सभी हितधारकों की सराहना की