जुलाई 16, 2026 4:47 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छी नववर्ष पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कच्छी नववर्ष आषाढ़ी बीज के अवसर पर कच्छी समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने एक पारंपरिक कच्छी गीत का उल्लेख करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के बाद जहां भी कोई कच्छी बसता है, वहां ‘दीन दीन कच्छ’ की भावना गूंजती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आषाढ़ी बीज कच्छी समुदाय की चिरस्थायी सांस्कृतिक विरासत और मजबूत भावना को दर्शाता है।