सितम्बर 21, 2026 10:18 अपराह्न

printer

एशियन गेम्स: प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेताओं को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों के शानदार फोकस, निरंतर प्रदर्शन और बेहतरीन टीमवर्क ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। 

प्रधानमंत्री ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में खिलाड़ियों की व्यक्तिगत उपलब्धियों की भी सराहना की। उन्‍होंने रजत पदक विजेता हिमांशु ढिल्लों के संयम और शानदार निशानेबाजी की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमांशु के प्रदर्शन पर देश को गर्व है।

कांस्य पदक जीतने पर रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल को भी बधाई दी। श्री मोदी ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान उनके फोकस और अनुशासन की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।