प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी पोस्टिंग वाले देशों में ज़मीनी स्तर पर जुड़ाव को मज़बूत बनाने और स्थानीय समुदायों के साथ भारत के संबंधों को गहरा करने का आह्वान किया है। नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में भारतीय विदेश सेवा-आईएफएस के 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत में श्री मोदी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को पारंपरिक राजनयिक दायरों से आगे बढ़कर अपने नेटवर्क का विस्तार करने और लोगों के साथ जुड़ाव को गहरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
News On AIR | अगस्त 25, 2026 8:40 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने युवा राजनयिकों से पोस्टिंग वाले देशों में ज़मीनी स्तर पर जुड़ने और स्थानीय समुदायों के साथ भारत के संबंध प्रगाढ़ करने का आह्वान किया