वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग मंत्री दातुक सेरी जोहारी अब्दुल गनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में भारत और मलेशिया ने आर्थिक साझेदारी की समीक्षा की। साथ ही, आपसी व्यापार और निवेश बढ़ाने, बाजार तक पहुंच आसान बनाने और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा भी हुई।
श्री गोयल ने कहा कि भारत, मलेशिया के साथ द्विपक्षीय स्तर पर और भारत-आसियान सहयोग के तहत मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत किया जा सकेगा।