फिलीपींस में पालावान प्रांत के तट के पास एक नौका में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है और 86 लोग अभी लापता हैं। यह आग एमवी जून एस्टर नौका में उस समय लगी, जब वह पालावान प्रांत के पर्यटन स्थल कोरोन के पास पहुंच रही थी।
तटरक्षक बल ने कहा कि 43 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। तटरक्षक बल की कैप्टन नोएमी कयाबयाब के अनुसार, हादसे के समय नौका में यात्रियों और चालक दल के कुल एक सौ 34 सदस्य सवार थे।