अगस्त 12, 2026 8:36 अपराह्न | 'Har Ghar Tiranga' campaign

printer

महाराष्ट्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस से पहले  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जोर पकड़ रहा है। राज्य में देशभक्ति रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

    पनवेल में नगर निगम ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष देशभक्ति संगीत कार्यक्रम ‘स्वार्तीरांगा’ का आयोजन किया। नांदेड़ में हजारों स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट, स्काउट्स एंड गाइड्स और शिक्षकों ने तिरंगा रैली में भाग लिया।

    बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद में भी एक विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई, जबकि बीड में भी इसी तरह की रैली को लोगों का भरपूर उत्साह देखने को मिला। परभणी में नगर निगम ने देशभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम, संविधान और राष्ट्रीय एकता पर आधारित तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।

    नासिक में, जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने सभी 17 नगर परिषदों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत रैलियां, साइकिल रैलियां, मैराथन, देशभक्ति कार्यक्रम आदि सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

    धराशिव में, कल जिला कलेक्टर कार्यालय से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक साइकिल और ई-बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।

    इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।