अगस्त 12, 2026 8:36 अपराह्न

views 86

महाराष्ट्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस से पहले  'हर घर तिरंगा' अभियान जोर पकड़ रहा है। राज्य में देशभक्ति रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।     पनवेल में नगर निगम ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष देशभक्ति संगीत कार्यक्रम 'स्वार्तीरांगा' का आयोजन किया। नांदेड़ में हजारों स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट, स्काउट्स एंड गाइड्स और शिक्षकों ने तिरंगा रैली में भाग लिया।     बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद में भी एक विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई, जबकि बीड मे...

अगस्त 12, 2026 8:32 अपराह्न

views 41

हरियाणा: भिवानी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित

हरियाणा के भिवानी में आज 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक घनश्याम सराफ के नेतृत्व में नेहरू पार्क स्थित शहीद मदन लाल ढिंगरा स्मारक से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस रैली में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्मारक पर स्थित शहीद मदन लाल ढिंगरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जुलूस के दौरान युवाओं ने नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया।