हरियाणा के भिवानी में आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विधायक घनश्याम सराफ के नेतृत्व में नेहरू पार्क स्थित शहीद मदन लाल ढिंगरा स्मारक से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस रैली में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्मारक पर स्थित शहीद मदन लाल ढिंगरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जुलूस के दौरान युवाओं ने नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया।
News On AIR | अगस्त 12, 2026 8:32 अपराह्न | 'Har Ghar Tiranga' campaign
हरियाणा: भिवानी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित