अगस्त 9, 2026 7:41 अपराह्न | 'Tiranga Yatras'

printer

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में राष्ट्रभक्ति का उत्साह, तिरंगा यात्रा और प्रदर्शनियां आयोजित

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत, आज हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा और प्रदर्शनी आयोजित की गईं। जींद में, उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने रानी तालाब से शहीद स्मारक तक तिरंगा पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। हजारों लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का संदेश देते हुए इस पदयात्रा में भाग लिया।

    पलवल बस स्टैंड पर तिरंगा विषय पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने, उसे फहराने की उचित प्रक्रिया और उसके उचित निपटान के बारे में जानकारी दी गई।

    कैथल में, जिला प्रशासन ने मिनी-सचिवालय में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में तिरंगे की महिमा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता तथा देश के स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाया गया है।

    इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों का राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करना और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।