अगस्त 9, 2026 7:41 अपराह्न
86
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में राष्ट्रभक्ति का उत्साह, तिरंगा यात्रा और प्रदर्शनियां आयोजित
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत, आज हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा और प्रदर्शनी आयोजित की गईं। जींद में, उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने रानी तालाब से शहीद स्मारक तक तिरंगा पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। हजारों लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का संदेश देते हुए इस पदयात्रा में भाग लिया। पलवल बस स्टैंड पर तिरंगा विषय पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने, उसे फहराने की उचित प्रक्रिया और उसके उचित निपटान के बारे में जानकारी दी ...