अक्टूबर 13, 2026 5:43 अपराह्न

printer

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यात्री रेलगाड़ी पटरी से उतरी, छह लोगों की मौत और 40 से अधिक घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज एक यात्री रेलगाड़ी के पटरी से उतरने से छह लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस के सभी 14 डिब्बे आज सुबह करीब पांच बजकर 15 मिनट पर मुल्तान में शेर शाह पुल के पास पटरी से उतर गए। ट्रेन में लगभग 500 यात्री सवार थे। राहत और बचाव दलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।