अक्टूबर 17, 2026 6:40 अपराह्न

printer

पाकिस्तान भीषण खाद्य संकट का सामना कर रहा

पाकिस्तान दुनिया के उन 10 देशों में शामिल है जो भीषण खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठन ‘एक्शन अगेंस्ट हंगर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार लगातार गरीबी, बढ़ती खाद्य कीमतें, बेरोजगारी, जलवायु संबंधी आपदाएं और घटती मानवीय सहायता ने देश में खाद्य असुरक्षा को और भी बदतर बना दिया है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक दबाव से निपटने के लिए परिवार भोजन छोड़ रहे हैं, अपनी संपत्ति बेच रहे हैं और बच्चों को स्कूल से निकाल रहे हैं। वैश्विक स्तर पर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सूडान और यमन सहित सबसे अधिक प्रभावित 10 देशों में लगभग 17 करोड़ लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।