अक्टूबर 22, 2026 10:15 अपराह्न

printer

बांग्लादेश की साजेक घाटी में फंसे 2,000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया

बांग्लादेश के रंगामाटी जिले की साजेक घाटी में फंसे 2000 से अधिक पर्यटकों को आज सेना और पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर रास्ता बंद कर दिया था। इसके कारण दिगिनाला और साजेक के बीच यातायात रुक गया। इस दौरान गोलीबारी की खबरें भी सामने आईं। कई घंटों की बातचीत के बाद सुरक्षा बलों ने रास्ता खुलवाया और पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में सेना के पांच जवान और पुलिस के दो अधिकारियों घायल होने की खबर है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने अगले आदेश तक साजेक घाटी में पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है।