अक्टूबर 21, 2026 8:13 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी गरज साथ तेज वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों को कल तक अरब सागर में और 24 तारीख तक केरलम और कर्नाटक के तटों तथा लक्षद्वीप में न जाने की सलाह दी है।