अगस्त 3, 2026 1:53 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और सिक्किम में आज मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना है। अगले दो दिन तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, झारखंड, केरलम, माहे, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी इसी तरह का मौसम रहने की आशंका है। विभाग ने कल तक तटीय आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने और तेज हवाओं का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।