अगस्त 10, 2026 9:21 अपराह्न

printer

हिमाचल और पूर्वी राजस्‍थान में कल मूसलाधार बारिश का ऑरेन्‍ज अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कल मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।
 
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम की यही स्थिति रहने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।