सितम्बर 6, 2026 9:04 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से आठ हवाई अड्डों पर परिचालन प्रभावित

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण आठ हवाई अड्डों पर परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। इससे डेढ़ लाख से अधिक यात्री फंस गये हैं। परिवहन मंत्री डुडी पुरवागांधी ने बताया कि अब तक 712 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने आज सुबह अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी से निकली राख के हवाई क्षेत्र में पाए जाने के बाद सबसे पहले परिचालन निलंबित किया। ज्वालामुखी की राख जावा के ऊपर बीस हजार फीट तक और सुमात्रा की ओर पचास हजार फीट तक की ऊंचाई तक पहुंच गई। ज्वालामुखी में शुक्रवार देर रात विस्फोट शुरू हुआ था। इससे आसपास के इलाकों में लगातार भूकंपीय गतिविधि, लावा के फव्वारे और तेज धमाके सुनाई दिए। आज सुबह दो और विस्फोट दर्ज किए गए।