अक्टूबर 4, 2026 7:45 अपराह्न

printer

ओपेक प्लस देशों ने नवंबर में कच्चे तेल का उत्पादन कोटा यथावत रखने का निर्णय लिया

ओपेक प्लस के सात देशों-सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान ने नवंबर में भी कच्चे तेल का उत्पादन सितंबर 2026 वाले उत्पादन कोटे के अनुसार जारी रखने का फैसला किया है।

यह फैसला चार अक्टूबर को हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया। बैठक में इन देशों ने वैश्विक तेल बाजार की स्थिति और भविष्य की संभावनाओं की समीक्षा की।

संयुक्त मंत्रिस्तरीय निगरानी समिति जेएमएमसी की 68वीं बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों और ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। समिति ने चेतावनी दी कि हमला होने या आपूर्ति में रुकावट से बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।