अक्टूबर 22, 2026 2:05 अपराह्न

printer

दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो, दो अन्य घायल हुए: रियाद स्थित भारतीय दूतावास

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कल रात दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि घटना के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है तथा प्रभावित परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। दूतावास ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।