जून 25, 2026 2:18 अपराह्न

printer

संविधान हत्या दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियाँ साझा कीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संविधान हत्या दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रचित एक कविता की पंक्तियाँ पढ़ीं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कविता मात्र पंक्तियों का संग्रह नहीं है, बल्कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर थोपे गए दर्द, घुटन और प्रतिबंधों की एक जीवंत और सशक्त अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी की  कालजयी पंक्तियाँ  आज भी उस कालखंड के काले अध्यायों को आवाज़ देती हैं। 
 
प्रधानमंत्री ने कविता साझा करते हुए लोगों से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की संवेदनाओं से जन्मी इन पंक्तियों को सुनने का आग्रह किया, जो आज भी आपातकाल के उस काले अध्याय को बयां करती हैं। कविता की पंक्तियाँ हैं: झुलसता जेठ मांस, शरद चांदनी उदास, सिसकी भरते सावन का, अंतर्घट बीत गया, एक बरस बीत गया।