ओडिशा में चक्रवात अर्नब के कारण आई भीषण बारिश से प्रभावित गंजाम और गजपति जिलों में बचाव और राहत अभियान तेज कर दिए गए हैं। भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के चार हेलीकॉप्टर गंजाम जिले में फंसे लोगों को निकालने और 21 चिन्हित स्थानों पर भोजन के पैकेट हवाई मार्ग से पहुंचाने के लिए तैनात किए गए हैं। बचाव दल दुर्गम क्षेत्रों में पका हुआ भोजन वितरित करने के लिए नावों का भी उपयोग कर रहे हैं। ऋषिकुल्या और बंसधारा नदियों का जलस्तर बढ़ने से गंजाम और गजपति जिलों में कई गांवों जलमग्न हो गए हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव के नए क्षेत्र के आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने से ओडिशा के कुछ हिस्सों में और बारिश की संभावना व्यक्त की है।
News On AIR | अक्टूबर 31, 2026 12:02 अपराह्न
ओडिशा: बारिश से प्रभावित गंजाम और गजपति जिलों में बचाव और राहत अभियान तेज