अगस्त 29, 2026 10:21 पूर्वाह्न

printer

उड़ीशा में अगले दो से तीन दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उड़ीशा में अगले दो से तीन दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा किनारे वाले क्षेत्र, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी कल तक तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

इस बीच, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, उत्तर अंदरूनी कर्नाटक, उड़ीशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आज दक्षिण तमिलनाडु तट, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की भी संभावना व्यक्त की है।