अगस्त 28, 2026 1:41 अपराह्न

printer

ओडिशा और बिहार में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ओडिशा और बिहार में कल तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी आज तेज बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि अगले दो दिन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बिजली और तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने की घटनाओं के साथ तूफान आने की संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में भी कल तक ऐसे ही मौसम का अनुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों को एक सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में न जाने की सलाह दी है।