सितम्बर 20, 2026 5:42 अपराह्न

printer

उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागी एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल

उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। यह कार्रवाई अमरीका की कथित शत्रुतापूर्ण नीतियों के जवाब में परमाणु प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने की धमकी के दो दिन बाद हुई है।

दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, मिसाइल ने उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर करीब 450 किलोमीटर की दूरी तय की। इसके कुछ घंटे बाद पूर्वी तट से एक और प्रक्षेप्य दागा गया। दक्षिण कोरियाई सेना ने निगरानी बढ़ा दी है और मिसाइल प्रक्षेपण को लेकर अमरीका और जापान के साथ लगातार जानकारी साझा की जा रही है।

ये प्रक्षेपण उत्तर कोरिया के हालिया हथियार परीक्षणों की श्रृंखला का हिस्सा हैं। पिछले महीने अमरीका ने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यासों में कमी की थी। इसे उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ कूटनीतिक प्रयास फिर से शुरू करने की कोशिश के तौर पर देखा गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला