जून 3, 2026 8:10 पूर्वाह्न

printer

देश के कई उत्तरी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक केरलम और माहे में अत्‍यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। कल तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार, कल तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना है।