अप्रैल 13, 2026 8:35 अपराह्न | weather in the capital

printer

नई दिल्ली: राजधानी में मौसम रहा सामान्‍य

राजधानी में आज मौसम सामान्‍य रहा और तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 36 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार कल मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।