नीति आयोग ने उभरते क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की आवश्यकता पर हितधारकों के साथ परामर्श बैठक आयोजित की। इस बैठक में सरकार, अनुसंधान संस्थानों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण खनिजों की वर्तमान और भविष्य की मांग का आकलन करना, आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों की पहचान करना, अन्वेषण, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण में घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना और भारत की संसाधन सुरक्षा तथा रणनीतिक लचीलेपन को बढ़ाने के लिए प्रमुख हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था।
News On AIR | जुलाई 9, 2026 1:46 अपराह्न
नीति आयोग ने उभरते क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की आवश्यकता पर हितधारकों के साथ परामर्श बैठक आयोजित की