सितम्बर 12, 2026 8:31 अपराह्न

printer

निर्मला सीतारामन ने भारत-एआईआईबी साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज भारत और एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक-एआईआईबी की साझेदारी को और गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की। वित्त मंत्री ने नई दिल्ली में एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक के अध्यक्ष जू चियायी से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारत की अवसंरचना और परिवहन संपर्क संबंधी प्राथमिकताओं को समर्थन देने, स्थानीय मुद्रा वित्तपोषण को बढ़ाने, निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने और एआईआईबी की वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करने पर चर्चा हुई।