राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी अगले महीने की 2 और 3 तारीख को गुजरात के गांधीनगर में दो दिवसीय खुली सुनवाई और कैंप बैठक आयोजित करेगा। इसमें राज्य में कथित मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी।
एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन और सदस्य न्यायमूर्ति डॉक्टर बिद्युत रंजन सारंगी तथा विजय भारती सयानी राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में इन मामलों की सुनवाई करेंगे। आयोग नागरिक समाज संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेगा। आयोग वर्ष 2007 से समय-समय पर विभिन्न राज्यों में कैंप बैठकें आयोजित करता रहा है। इनका उद्देश्य न्याय में तेजी लाना और मानवाधिकार उल्लंघन के पीड़ितों को जल्द राहत दिलाना है।