अगस्त 6, 2026 5:24 अपराह्न | NHRC issues notice to MP govt

printer

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिवपुरी जिले के सरकारी स्कूल में छात्र से मारपीट के मामले में नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिवपुरी जिले के उकावल गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा कथित मारपीट और जातिवादी टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पहली अगस्‍त को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुसूचित जाति समुदाय के एक लड़के को अपनी बोतल से पानी पीते देख शिक्षक क्रोधित हो गया था। आयोग ने कहा कि यदि रिपोर्ट में कही गई बातें सच हैं, तो इससे पीड़ित छात्र के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला उठता है।