अगस्त 6, 2026 5:24 अपराह्न
56
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिवपुरी जिले के सरकारी स्कूल में छात्र से मारपीट के मामले में नोटिस जारी किया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिवपुरी जिले के उकावल गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा कथित मारपीट और जातिवादी टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पहली अगस्त को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुसूचित जाति समुदाय के एक लड़के को अपनी बोतल से पानी पीते देख शिक्षक क्रोधित हो गया था। आयोग ने कहा कि यदि रिपोर्ट में कही गई बातें स...