अगस्त 14, 2026 3:49 अपराह्न | NHRC Issues Notice

printer

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा फैक्ट्री में जहरीली गैस से व्यक्ति की मौत के मामले में मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव और फरीदाबाद पुलिस आयुक्त को,  जहरीली गैस से एक व्यक्ति की कथित मौत और अन्य के घायल होने की घटना पर नोटिस जारी किया है। यह घटना हरियाणा की एक फैक्ट्री में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मेन होल की सफाई के दौरान दम घुटने से हुई।

    घटना का संज्ञान लेते हुए आयोग ने दो सप्ताह के अंदर जांच की विस्तृत स्थिति रिपोर्ट मांगी है।