अगस्त 14, 2026 3:49 अपराह्न
29
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा फैक्ट्री में जहरीली गैस से व्यक्ति की मौत के मामले में मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव और फरीदाबाद पुलिस आयुक्त को, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की कथित मौत और अन्य के घायल होने की घटना पर नोटिस जारी किया है। यह घटना हरियाणा की एक फैक्ट्री में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मेन होल की सफाई के दौरान दम घुटने से हुई। घटना का संज्ञान लेते हुए आयोग ने दो सप्ताह के अंदर जांच की विस्तृत स्थिति रिपोर्ट मांगी है।