भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाई-स्पीड और नियंत्रित प्रवेश वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की योजना और डिजाइन के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि ये दिशानिर्देश सभी आगामी 4 और 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड तथा ब्राउनफील्ड हाई-स्पीड राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होंगे।
इनका उद्देश्य इन राजमार्गों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में एकरूपता लाना है। इससे तकनीकी मानकों में समानता, सड़क सुरक्षा और परिचालन दक्षता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
ये दिशानिर्देश विकसित भारत-2047 के अंतर्गत 50 हजार किलोमीटर लंबे नियंत्रित प्रवेश वाले हाई-स्पीड कॉरिडोर विकसित करने की दीर्घकालिक योजना के अनुरूप हैं। इससे संपर्क सुविधाएं बेहतर होंगी और लॉजिस्टिक लागत कम करने में मदद मिलेगी।